परबत्ता: परबत्ता पुलिस की कार्रवाई में 81.450 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस को देखते ही तस्कर फरार
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सलारपुर स्थित कारगिल चौक के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 81.450 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कारगिल चौक के आसपास अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का जखीरा जमा कर उसकी तस्करी की तैयारी की जा रही है। सूचना क