रामगंजमण्डी: खैराबाद बाइपास पर ब्रेकर नहीं दिखने से बाइक उछली, युवक गंभीर घायल, किया गया झालावाड़ रैफर
रामगंजमंडी में खैराबाद बाइपास मार्ग पर बीती देर रात अधिक अंधेरा होने के कारण सड़क पर बने ब्रेकर का अंदाजा नहीं लग पाने से एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई। रविवार सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कमल रेड़ीवाल खैराबाद बाइपास होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंधेरा अधिक होने के कारण उन्हे