मेराल: मेराल में ‘आपन सरस्वतीया’ नदी सफाई अभियान के 11वें दिन समीक्षा बैठक, थाना प्रभारी ने सहयोग का दिया भरोसा
मेराल प्रखंड में प्रशासन एवं जनसहयोग से संचालित ‘आपन सरस्वतीया’ नदी सफाई एवं चौड़ीकरण अभियान के ग्यारहवें दिन बुधवार को अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व मुखिया रामसागर महतो ने किया। बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए अभियान को और अधिक प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित बनाने