बेरमो: संडे बाजार में खूनी झड़प: वृद्ध समेत 4 पर उस्तरे-कैंची से हमला
Bermo, Bokaro | Jun 22, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार स्थित नीचे क्वार्टर में पबजी गेम को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई।सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बताया गया कि हमले में 60 वर्षीय परमानंद यादव समेत 4 लोग गंभीर घायल हुए। घायलों में 30 वर्षीय मुकेश कुमार यादव, 12 वर्षीय नितेश कुमार यादव और एक अन्य शामिल हैं।मुकेश के अनुसार, वह कुएं के चबूतरे पर बैठा था।