कटनी ग्रामीण: ग्राम सूखा में झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान, सांप काटने के बाद युवक की मौत
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम सूखा में 40 वर्षीय बहादुर सिंह को कल रविवार की रात करीब 8/30 पर घर में सोते समय सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। करीब दो घंटे तक झाड़-फूंक होती रही और इस दौरान जहर पूरे शरीर में फैल गया।