नारायणपुर: जमीन विवाद में मारपीट, पांच घायल
भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में अमर सिंह, शंकर सिंह, अनिल सिंह, रूपेश सिंह और सिकंदर सिंह घायल हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में कराया गया। परिजनों के अनुसार, जमीन बंटवारे को लेकर चल रही बैठक के दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई। मामले में पुलिस से शिकायत की