जमुई: सलैया गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jan 30, 2026 सलैया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जबकि परिजन द्वारा सभी घायलों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।