गढ़वा: अवैध कट से हुआ सड़क हादसा, झारखंड पुलिस के जवान ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
Garhwa, Garhwa | Jul 3, 2026 गढ़वा के कल्याणपुर ओवरब्रिज एवं कोरवाडीह चौक के बीच, छतरपुर एवं झलुआ की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार (2 जुलाई) की सुबह लगभग 10:30 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। बताया गया कि उक्त स्थान पर अधिकृत कट नहीं होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा आवागमन के लिए अस्थायी (शॉर्टकट) रास्ता बना लिया गया है, जिसका लगातार उपयोग किया जा रहा है। इसी अवैध कट से गुजरने के दौरान दो