करकेली: जनपद पंचायत करकेली मे तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन,एक छत के नीचे हितग्राहियोंको मिलेगा योजनाओ का लाभ
Karkeli, Umaria | Jun 12, 2026 जनपद पंचायत करकेली मे शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत करकेली परिसर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 14 जून तक आयोजित किया जाएगा।इस शिविर को जिला पंचायत की अध्यक्ष अनुजा पटेल,कलेक्टर राखी सहाय,सीईओ ने संबोधित किया।