बुधवार की देर रात करीब सवा 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के ऊषा मोड़ के पास स्थित क्रॉस लिमिटेड कंपनी के प्लांट संख्या पांच में बुधवार की रात दो मजदूरों के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मुन्ना नामक मजदूर ने दिनेश नामक साथी मजदूर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा घ