सहजनवां तहसील के दक्षिणांचल स्थित मझौआ-भेलाभार माइनर में पानी के ओवरफ्लो होने से किसानों की रबी फसल जलमग्न हो गई है। इस घटना से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।माइनर का पानी खेतों में घुसने से लगभग तीन एकड़ से अधिक रबी की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति की आशंका है।