डीग: सिर पर सास को बैठाकर 84 कोस परिक्रमा कर रही हरियाणा की लोक गायिका, सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम बना आकर्षण का केंद्र
ब्रज की पावन धरती पर इन दिनों चल रही अधिक मास की 84 कोस परिक्रमा में श्रद्धा, सेवा और पारिवारिक संस्कारों का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिल रहा है। हरियाणा की प्रसिद्ध लोक गायिका काजल चौधरी अपनी 85 वर्षीय सास चन्दो देवी को प्लास्टिक के एक टब में बैठाकर सिर पर उठाए हुए संपूर्ण परिक्रमा कर रही हैं।