गुना नगर: द्वारकाधीश कॉलोनी में शादी में गया परिवार, बेटियां स्कूल, अज्ञात चोरों ने ₹5 लाख के जेवर और नकदी चुराए
गुना कैंट थाना के द्वारकाधीश कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी हो गई। 4 दिसंबर को फरियादी जेके ठाकुर ने बताया, 1 दिसंबर को जिले से बाहर शादी में गए थे, 2 दिसंबर को बेटियां स्कूल गई तभी ताले तोड़कर चोर ₹60000 नगदी और साढे चार लाख रुपए के सोने चांदी के गहने ले गए। 2 दिसंबर शाम को थाना में शिकायत की। 3 दिसंबर शाम को पुलिस ने मौका मुआयना किया। अब पुलिस जांच जारी है।