बुलंदशहर: बुलंदशहर में राजस्व निरीक्षक की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, माता शिक्षिका, परिवार में खुशी का माहौल, लोगों ने दी बधाई
नगर क्षेत्र के राधानगर की गरिमा शर्मा ने यूपी पीसीएस परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से घर-परिवार में खुशी का माहौल है। गरिमा के पिता मनोज शर्मा वर्तमान में मैनपुरी में राजस्व निरीक्षक हैं, जबकि उनकी माता बुलंदशहर के जूनियर हाई स्कूल धरपा, विकासखंड खुर्जा में शिक्षिका हैं। गरिमा बुलंदशहर के राधा