शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना अजीमनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, और कंप्यूटर कक्ष की साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लिया। SP ने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर और विवेचना रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख जांचे।