बिछिया: राज्यपाल मंगूभाई पटेल के दौरे को लेकर कलेक्टर और एसपी ने कन्हारीकला गांव का किया निरीक्षण
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आज मंगलवार की शाम 4 बजकर 30 मिनट में बिछिया विकासखंड के ग्राम पंचायत कन्हारीकला पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, मंच निर्माण, आवागमन मार