तुलसीपुर: मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन ने तुलसीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें
शनिवार सुबह 11 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील व पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित पाठक द्वारा तहसील तुलसीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया।राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण को कहा।