तुलसीपुर: कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने NBW वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस टीम द्वारा NBW वारंटी अभियुक्त छोटू पुत्र बेचू निवासी ग्राम विशुनपुर कला को चोरी एवं मारपीट से सम्बन्धित मामला में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है । थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 10:00 बजे बताया कि अभियुक्त छोटू उपरोक्त को नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है।