टिकारी: डीहुरा बाजार में अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Tikari, Gaya | May 2, 2026 टिकारी-केसपा मार्ग स्थित डिहुरा बाजार में शनिवार दोपहर अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मीरा बिगहा निवासी दिनेश पासवान के पुत्र रौशन कुमार से हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे SDPO सुशांत कुमार चंचल ने ग्रामीणों से बात कर जाम खुलवाया।