सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड परिसर स्थित सभागार भवन में मंगलवार को दिन के करीब ग्यारह बजे एएनएम की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वरुण कुमार ने की। मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय, बीएनएमई अमित कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।