फतेहपुर: अलादातपुर गांव में गेहूं के खेत में लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक, किसान बेहाल
फतेहपुर जिले के अलदातपुर गांव में गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे किसानों ने दमकल कर्मियों को सूचना देकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। तेज हवाओं की वजह से किसानों की 10 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने से किसानों का हाल बेहाल रहा। जहां दमकल कर्मी मौके पर मौजूद है।