वाराणसी के कैंट स्टेशन पर एक लाख का अवैध गांजा बरामद, तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Dec 20, 2025 वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान शनिवार को जीआरपी टीम को उस समय कामयाबी मिली जब सूटकेश में गांजा लेकर तस्करी के लिए पहुंचे एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से 9 किलोग्राम से अधिक का गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए आकी गई है।