बहराइच: नाजीरपुरा में टावर पर चढ़ी युवती, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग की टीम
बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के नाजीरपुरा इलाके में अज्ञात कारणों से टावर पर एक युवती चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर की टीम, पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। युवती को उतारने का प्रयास जारी है। मौके पर युवती के मामा और भाई मौजूद हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।