जनपद के सांड्रा थाना क्षेत्र के डिंगरा गांव के पास तेज रफ्तार डाले ने सड़क पर एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भी कराया है।