नागौद: गिरोह बनाकर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले पांच अपचारी बालक गिरफ्तार, छह बाइक बरामद
Nagod, Satna | Jul 9, 2026 सतना। जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह बनाकर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले पांच अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।