अनूपपुर: वार्ड 10 शांतिनगर में निकला धामन सांप सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित शांतिनगर में राजकुमार पाटकर के घर के पास धामन सांप निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।