सेपउ: झोंपड़ीनुमा घर में लगी आग, जिसमें जलकर भैंस की हुई मौत
Sepau, Dholpur | May 1, 2026 कौलारी थाना क्षेत्र के गांव अजयपुरा में दोपहर को झोंपड़ीनुमा घर में आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार गांव के पीतम सिंह पुत्र रामरूप जाटव के झोंपड़ीनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण सचिन गुर्जर ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में बंधी एक भैंस की जलकर मौत हो गई। वहीं झोंपड़ीनुमा घर में रखा सामान चारपाई, बर्तन, कपड़े,