रावतभाटा: भैंसरोड़गढ़ क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाके में खाई में गिरी बाइक, 3 युवक गंभीर घायल, नाजुक हालत में कोटा रेफर
मंगलवार रात 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भैंसरोड़गढ़ क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाके में बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां अनियंत्रित बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक भैंसरोड़गढ़ से खेड़ावीरान गांव जा रहे थे तभी पथरीले और ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर बाइक अनियंत्रित हो गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की म