कुडू: कुडू प्रखंड के कुनगड़ा देवी मंडप में गूंजा हरिनाम, 12 घंटे के अखंड हरी कीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
कुडू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांपी पंचायत के कुनगड़ा स्थित देवी मंडप परिसर में आयोजित 12 घंटे का भव्य अखंड हरी कीर्तन बुधवार की सुबह लगभग 7:00 बजे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।