कपाली पुलिस ने रविवार को आर्म्स एक्ट एवं अवैध शराब की कारोबार के मामले में एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्त जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के रहने वाला सुशांतो कर्मकार है।ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि मामला बीते 19 सितंबर 2025 का है।