रानी: रानी में बिना लाइसेंस की तेल फैक्ट्री पर दबिश, 3200 लीटर तेल जब्त, जांच के लिए सैंपल और पैकिंग का सामान बरामद
Rani, Pali | Jul 28, 2025 रानी स्टेशन में सोमवार शाम 5.30 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि नियंत्रण एच गुईटे के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने रानी में संचालित सरसों के तेल की फैक्ट्री पर दबिश दी।