समस्तीपुर में नए साल के जश्न को देखते हुए रेलवे मंडल में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। समस्तीपुर रेलवे मंडल में आने और जाने वाली सभी महत्वपूर्ण गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।जीआरपी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीरबल राय ने बतलाया कि समस्तीपुर जंक्शन पर शराब समेत हथियार की तस्करी आदि की सूचनाओं को देखते हुए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है ।