लंभुआ: एडीओ भदैया के खिलाफ कार्रवाई न होने पर 12 को होगा विरोध प्रदर्शन, भारतीय किसान यूनियन की बैठक में लिया गया निर्णय
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी गुट की आकस्मिक बैठक गुरुवार को दोपहर 3 बजे लंभुआ तहसील परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमा शंकर चौधरी ने की।बैठक में पूर्व में खंड विकास अधिकारी भदैया को दिए गए मांग पत्र का मुद्दा उठाया गया। साथ ही एडीओ आईएसबी दिग्विजय सिंह द्वारा किसान पदाधिकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवह