लंभुआ: सुलतानपुर जिले के भटपुरा गांव में 400 वर्ष पुराना जलपा माई मंदिर उपेक्षा का शिकार, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी
सुलतानपुर। भदैया ब्लॉक क्षेत्र के करोमी ग्राम पंचायत अंतर्गत भटपुरा राजस्व गांव में स्थित प्राचीन जलपा माई मंदिर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। गोमती नदी के हयात नगर घाट को जाने वाले पगडंडी मार्ग के किनारे विशालकाय बट वृक्ष के नीचे स्थित यह मंदिर आज जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है।