गुरारू: गुरारू में बुधवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही
Guraru, Gaya | Apr 29, 2026 प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित है। यह निर्णय डीहा 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य को लेकर लिया गया है। जेई संजय चौधरी ने बताया कि 33 केवी गुरारू–शेरघाटी लाइन में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इसके कारण बुधवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक डीहा पावर सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है।