पिड़ावा: थाना क्षेत्र से मंदबुद्धि लड़की लापता, पुलिस तलाश में जुटी
पिड़ावा थाना क्षेत्र से एक मंदबुद्धि लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़ित पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसकी लड़की जो दिमाग से कमजोर है,वो घर से बिना बताए कहीं चली गई है।परिजनों ने उसे सभी जगह तलाश किया।लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला है।