ईसागढ़: परासरी गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में एक दूसरे पर लगाए मारपीट करने के आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष के परासरी निवासी राजेश उम्र 35 वर्ष ने रविवार को सुबह लगभग दस बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को सुबह लगभग 8 बजे रंजिश के चलते गांव के ही वालूराम,राजेंद्र और अर्जुन ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष के परासरी निवासी राजेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।