मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज कादल गांव में खुरहा-चपका रोग से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण, विभागीय अभियान जारी
मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में पशुओं को खुरहा-चपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक एवं मौसमी बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत कादल गांव में बुधवार को दर्जनों मवेशियों को टीका लगाया गया। अभियान का नेतृत्व भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने किया।