दरभंगा: दरभंगा में परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा शहर
दरभंगा में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण फेडरेशन और ब्राह्मण चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा कर्पूरी चौक से शुरू होकर लहेरियासराय ऑडिटोरियम तक पहुंची। यात्रा के दौरान “परशुराम की जय” के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में परशुराम वंशज दूर-दूर से शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।