बरडीहा: बरडीहा में 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार से आगाज, तैयारियां पूरी
गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड अंतर्गत बालिका आवासीय विद्यालय के सिकौआदोहर मैदान में गुरुवार प्रातः 9:00 बजे से 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा