महागामा थाना अंतर्गत महागामा- एकचारी मुख्य मार्ग स्थित कस्बा गांव के समीप तेज रफ्तार एलपी ट्रक की चपेट में आने से मोहम्मद अख्तर 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान कस्बा गांव निवासी वाहन चालक के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अख्तर सड़क मार्ग से होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी।