बागपत: कस्बा टटीरी के युवक ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार निर्माण न करने देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली बागपत में की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Mar 28, 2026 शनिवार की दोपहर करीब एक बजे कस्बा टटीरी निवासी राजू के मुताबिक पड़ोसी मकान की दीवार का निर्माण कार्य नहीं करने दे रहा है। जबकि पड़ोसियों का दीवार से कोई लेन देन नहीं है। उसके बावजूद भी दीवार का निर्माण कार्य नहीं करने दे रहा है। इसका विरोध करने पर गाली गलौज तथा धमकी दी जा रही है पीड़ित ने कोतवाली बागपत पहुंचकर शिकायत कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।