हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा लॉटरी ड्रॉ संपन्न, प्रथम पुरस्कार मोटरसाइकिल भुनेश्वर ठाकुर को मिला
हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के पूजा पंडाल के समीप लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया। लॉटरी ड्रॉ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्टर सह समाजसेवी बंशीधर रुखैयर शामिल हुए। ड्रा में प्रथम पुरस्कार कूपन संख्या 1897 चरही निवासी भुनेश्वर ठाकुर को मोटरसाइकिल प्राप्त हुआ।