हज़ारीबाग: मंडई में स्नैचरों ने पेपर हॉकर से मोबाइल और ₹17,000 छीने, विरोध करने पर किया जख्मी, बाइक छोड़कर भागे
हजारीबाग शहर के मंडई रोड में कर्बला चौक के पास गुरुवार को सुबह 5: बजे एक पेपर हाकर स्नैचिंग का शिकार हो गया। पेपर होकर मंडई खुर्द निवासी अभिषेक कुमार पिता नरेश यादव ने इस संबंध में बताया कि वह हर रोज की तरह सुबह में साइकिल से पेपर हाउस अखबार ■ का उठाव करने जा रहा था। उसके ■ पॉकेट में तगादा और एजेंसी को - भुगतान करने के लिए ₹17000 भी रखा था।