कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नेउरगांव और तरेगांव मैदान के मध्य श्रमिक की डूबने से मौत मामले में अभी 48 घंटे बीत जाने तक शव नहीं मिला है। जिसे लोग तालाब समझ रहे हैं, वह दरअसल खनिज विभाग से 15-20 वर्ष पूर्व लीज पर लेकर की गई पत्थर खुदाई का छोड़ा हुआ गड्डा है। यही गड्डा आज एक गरीब आदिवासी मजदूर के लिए मौत का कारण बन गया।