कानपुर: जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, सहायक आयुक्त ने दी जानकारी
सहायक आयुक्त (खाद्य) श्री संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस प्रकरण में सोमवार 1 बजे उन्होंने बताया कि,आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की रोकथाम के लिए एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।