गोपालगंज जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। इसी क्रम में विजयीपुर थाना की पुलिस ने भाकपा (माले) के नेता जितेंद्र पासवान को छह घंटे तक हाउस अरेस्ट में रखा। पुलिस ने नेता के आवास पर तैनाती कर बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह के विरोध या अव्यवस्था की आशंका को दे