शुक्रवार को डुमरी प्रखंड अंतर्गत जैरागी ग्राम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इन्क्वास असेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र से आए निरीक्षण टीम के डॉ. आशीष कुमार घोष, डॉ. कृतिमान महंता एवं जिला से आए डिस्टिक इंक्वास कॉर्डिनेटर राहुल कुमार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया।