परसिया: सिक्ख समाज ने गुरु अर्जुन देव को शहादत दिवस पर याद किया,गुरुद्वारे में किया कीर्तन, अरदास, छबील का वितरण किया
सिक्ख समाज ने परासिया में गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व गुरुवार को मनाया। गुरुद्वारा गुर सिंघ सभा में विशेष अरदास कीर्तन किया गया। गुरु का लंगर हुआ। गुरुद्वारे के सामने तीन बजे तक छबील लगाई गई। हजारो लोगो को सिक्ख संगत ने छबील पिलाई। गुरुद्वारे में बच्चांे और महिलाओं ने कीर्तन किया। विशेष अरदास की गई। गुरुद्वारे में लंगर में सभी ने साथ बैठकर लंगर ग्रहण किया।