औरैया: अयाना थाना क्षेत्र में गोवंश की मौत पर गौरक्षकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने एक आरोपी भेजा जेल, मामले की जांच जारी
थाना क्षेत्र में गोवंश की संदिग्ध मौत को लेकर रविवार को गो-रक्षकों ने थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। गो-रक्षकों ने चार लोगों पर गाय की गला कसकर हत्या करने और शव को खेत में दफनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ सदर के समझाने और लापता बछड़े के शव को बरामद कर अंतिम संस्कार करवाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्त